कारी कोसी में डूबने से व्यक्ति की मौत

कारी कोसी में डूबने से विजय लालगंज पंचायत निवासी अर्जुन मंडल की मौत हो गयी. अर्जुन मंडल अपने भाई के साथ अंझरी दियरा खेत देखने जा रहा था.
रूपौली. कारी कोसी में डूबने से विजय लालगंज पंचायत निवासी अर्जुन मंडल की मौत हो गयी. अर्जुन मंडल अपने भाई के साथ अंझरी दियरा खेत देखने जा रहा था. रास्ते में नदी किनारे शौच करने के क्रम में पैर फिसल जाने से गहरे पानी में डूबने लगा. शोर शराबा होने पर स्थानीय लोगो ने बाहर निकाला. सूचना मिलने पर तुरंत डॉक्टर दीपक कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और बचाने का अंतिम प्रयास करते दिखे. स्थिति को देखते हुए डॉक्टर दीपक अपनी गाड़ी से पीड़ित अर्जुन मंडल को रेफरल हॉस्पिटल रुपौली भेजे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का परिवार बहुत ही गरीब है. ग्रामीणों ने सरकार से सहायता राशि देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










