पूर्णिया में 13 को लगेगी इस वर्ष की अंतिम लोक अदालत

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 09 Dec 2025 5:35 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली की पहल व पटना के निर्देश पर पूर्णिया में इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 दिसंबर को होगा.

विज्ञापन

पूर्णिया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली की पहल व पटना के निर्देश पर पूर्णिया में इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 दिसंबर को होगा. यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा व बायसी में भी आयोजित की जायेगी. उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, एनआई एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विवाद, बिजली व पानी बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन व पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले व अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निबटारा किया जायेगा. उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर, मंगलवार 09 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया के प्रभारी सचिव, प्रमोद रंजन की अध्यक्षता में डीटीओ, पूर्णिया व पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूर्णिया के साथ बैठक की गयी. डीटीओ, शंकर शरण ओमी व पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूर्णिया कौशल किशोर कमल बैठक में उपस्थित हुए. बैठक में यह निर्देश दिया गया कि ट्रैफिक चालान से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित करें व निष्पादन हेतु अग्रेतर कार्यवाही करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन