पूर्णिया में आज खूब गरजेंगे बादल, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट

आसमान में छाए बादल | Prabhat Khabar Network
Purnea Weather Today: पूर्णिया में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है. घर से निकलने से पहले मौसम का यह अलर्ट जरूर जान लें.
Purnea Weather Today: पूर्णिया में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और जिले में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है. अगर आप आज घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर जान लें.
मौसम विभाग ने रविवार को जिले के कई इलाकों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है. पूर्णिया में आज भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. IMD ने अलर्ट जारी किया है. जानें आज का मौसम, तापमान और मौसम विभाग की जरूरी सलाह.
आज पूरे दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को पूर्णिया जिले के अलग-अलग हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान बादलों की तेज गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. कई स्थानों पर ठनका गिरने का खतरा बना हुआ है.
IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. रविवार को जिले का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
Purnea Weather Today: मौसम विभाग की लोगों से अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. विभाग ने सलाह दी है कि बारिश और वज्रपात के समय खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से परहेज करें.
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










