साल की आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को

वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर)
पूर्णिया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया द्वारा 14 दिसंबर को इस वर्ष का चौथा एवं अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णियों के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी आयोजित की जाएगी. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, एनआई एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा. लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निष्पादन के लिए शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव पल्लवी आनन्द की अध्यक्षता में अधिवक्ता संघ के साथ बैठक की गयी. बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, सचिव सुमन जी प्रकाश एवं अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार झा, उत्तम लाल, संतशिशु कुमार चौरसिया, अजय कुमार, कन्हैया कुमार, शैलेश कुमार झा एवं अन्य अधिवक्ता सम्मिलित हुए.बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से सहयोग का अनुरोध किया गया. फोटो 7 पूर्णिया 15- बैठक में उपस्थित अधिवक्ता.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




