ePaper

ट्रक के धक्के से कटिहार के बाइक चालक की मौत, दो सिलीगुड़ी रेफर

Updated at : 13 Oct 2024 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

मुफस्सिल थानाक्षेत्र के पूर्णिया- कटिहार एनएच 131 ए पर आगाटोला चूना फैक्ट्री के निकट शनिवार की देर रात्रि ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल में मोहनपुर मनसाही, कटिहार के मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया, जहां मोटरसाइकिल चालक मोहम्मद सद्दाम(27 ) की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के पूर्णिया- कटिहार एनएच 131 ए पर आगाटोला चूना फैक्ट्री के निकट शनिवार की देर रात्रि ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल में मोहनपुर मनसाही, कटिहार के मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया, जहां मोटरसाइकिल चालक मोहम्मद सद्दाम(27 ) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल रवि सिंह और हीरालाल मंडल को सिलीगुड़ी रेफर किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक पूर्णिया से कटिहार की तरफ रॉंग साइड से जा रहे थे. जब वे लोग आगाटोला चूना फैक्ट्री के समीप पहुंचे तो आगे से आ रहे ट्रक को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को एकाएक मोड़ दिया जिससे वे ट्रक के आगे आ गये और ट्रक की ठोकर लगते हुए सड़क पर ही घसीटते हुए करीब 50 फीट गये.मौके पर मुफस्सिल पुलिस ने पहुंच कर मोटरसाइकिल और ट्रक को जब्त किया. बतातें चले कि मोहनपुर मनसाही, कटिहार निवासी मोहम्मद सद्दाम, रवि सिंह और हीरालाल मंडल शनिवार को घर से करीब 1 बजे दिन में दुर्गापूजा मेला देखने पूर्णिया आये थे. मेला देखकर शाम को अपने घर मोहनपुर कटिहार जा रहे थे. हादसे में घायलों को सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है. वहीं मृतक अपने पीछे 3 वर्षीय एक पुत्र छोड़ गया .मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है . थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे. एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन