प्रतिमा स्थापना को लेकर निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

केशरी नंदन हनुमान मंदिर में पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा स्थापना को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

केनगर. बहोरा वार्ड 18 स्थित मसूरिया पूर्व गांव में केशरी नंदन हनुमान मंदिर में पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा स्थापना को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा मसुरिया कोठी टोला गांव से होते हुए नहर मार्ग होकर विश्राम घाट पोखरिया टोला होते हुए गंगासागर तालाब पहुंची. गंगासागर तालाब में आचार्य पंडित सुमन झा ने वेदोच्चार किया. वहां से रामनगर मार्ग होते हुए यज्ञ स्थल पर समापन किया गया. आयोजक कमेटी के सदस्य कन्हैया लाल यादव ने बताया कि 7 फरवरी को वेदी निर्माण एवं पूजन और पुष्पांजलि की. आठ फरवरी को कलश शोभायात्रा निकाली गई तथा संध्या हवन और रात्रि अधिवास हुआ. नौ फरवरी को प्रातः पूजन पुष्पांजलि एवं नगर शोभायात्रा तथा संध्या हवन पुष्पांजलि और 10 फरवरी को प्रातः पूजन, प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन व पुष्पांजलि उपरांत प्रसाद वितरण होगा. दो दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन समेत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन