जीविका कैडरों ने जीविका कार्यालय में जड़ा ताला, किया सड़क जाम

अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे जीविका कैडरों एवं जीविका दीदियों ने सोमवार को भवानीपुर में रैली निकाली.
भवानीपुर. अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे जीविका कैडरों एवं जीविका दीदियों ने सोमवार को भवानीपुर में रैली निकाली. सार्वजनिक श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी से निकल कर बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रैली जीविका कार्यालय पहुंची. जीविका दीदियों ने जीविका कार्यालय में ताला मार दिया. आक्रोशित जीविका दीदियों एवं कैडरों ने नारेबाजी करते हुए भवानीपुर-मजौरा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया. जीविका कार्यालय में ताला लगाए जाने की सूचना के बाद भवानीपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा, भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल जीविका कार्यालय पहुंच आक्रोशित जीविका दीदियों एवं कैडरों को समझाने का काम किया. अधिकारियों के द्वारा काफी समझाने के बाद आक्रोशित जीविका दीदियां एवं कैडर शांत हुएऔर जीविका कार्यालय में लगाया गया ताला खोला गया . इस दौरान जीविका कैडर संघ के जिलाध्यक्ष सिंटू कुमार सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष राजा बाबू ने मांगपत्र बीडीओ को सौंपा. बीडीओ ने कहा कि उनके मांगपत्र को सरकार तक पहुंचाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




