जमीन विवाद में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Purnia University

डेढ़ बीघा जमीन विवाद में हुआ था घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जानकीनगर. डेढ़ बीघा जमीन विवाद में घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पीड़ित पक्ष ने जानकीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित कुंदन कुमार पिता रायबहादुर साह ग्राम रही टोला नौलखी थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया ने बताया कि रमेश साह उर्फ गुलटेन साह से डेढ़ बीघा जमीन का पिछले 5 वर्षों से विवाद चल रहा था.बीते 2 जून की अहले सुबह लगभग 6 बजे मेरे पिता रायबहादुर साह मुंह धो रहे थे. इसी बीच विपक्षी दस लोगों ने मेरे पिता को लाठी-डंडे और धारदार हथियार से बुरी मारपीट कर सिर फोड़ दिया. तीन जून की अहले सुबह पूर्णिया में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. इस बाबत जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि मृतक के पुत्र के लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 198/24 नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन