Purnia, गुलाबबाग में बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

पीड़ित महिला वट सावित्री की पूजा कर टोटो से लौट घर के सामने उतर रही थी. इसी दौरान यह वारदात हो गयी. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक का नंबर. सामने आया. पुलिस छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट,
पूर्णिया शहर के गुलाबबाग स्थित शास्त्रीनगर मुहल्ले में बाइक पर सवार उचक्के एक महिला के गले की चेन झपट कर फरार हो गये. महिला के गले की चेन लगभग 12 ग्राम सोने की बनी थी. यह वाकया शनिवार को सुबह पौने 9 बजे तब हुआ जब विजय कुमार साह की पत्नी किरण देवी वट सावित्री की पूजा घर टोटो से घर लौट कर घर के सामने उतर रही थी. पीड़िता किरण देवी ने बताया कि शनिवार को वह वट सावित्री पूजा करने के लिए घर से लौहापट्टी चौक वजरंगबली मंदिर गयी थी और पूजा करने के बाद टोटो से घर लौटी. घर के गेट के सामने जैसे ही उतर कर टोटो वाले को पैसे दे रही थी,बाइक पर सवार दो उचक्के बगल से चेन छीनते हुए भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले तो उचक्कों के पीछे कई लोग दौड़े पर उसके निकल जाने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा गया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. इस बाबत सदर थाना में दिये आवेदन में सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा गया कि उचक्के ब्लू कलर की अपाची बाइक पर सवार थे जिसका नंबर डब्लूबी 40 ए एक्स 9824 दिख रहा था. बताया गया कि चालक हेलमेट पहना हुआ था जबकि पीछे वाला व्यक्ति माथे पर टोपी और कंधे पर लाल गमछा एवं पीठ में बैग लटकाए हुए था. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, भाजपा के जिला मंत्री एवं अधिवक्ता विजय मांझी ने इस घटना की निंदा की है और पुलिस अधिकारियों से शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










