Bihar: पूर्णिया में तलाकशुदा पति ने ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, बंधक बनी पत्नी को बचाने में जुटी पुलिस

Bihar News: पूर्णिया में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को ससुराल में बंधक बना लिया. ताबड़तोड़ फायरिंग की है. पुलिस किसी तरह सनकी पति को समझाने में जुटी रही.
पूर्णिया में एक तलाकशुदा पति ने ससुराल आकर अपनी पत्नी पर फायरिंग कर दी.हालांकि महिला बाल- बाल बच गयी. हमलावर पति का निशाना चूक गया और पत्नी को गोली नहीं लगी. वहीं करीब 8-10 राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है. घटना की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार,केहाट, सहायक, मधुबनी एवं सदर थाना के थानाध्यक्ष सदलबल पहुंचे और घर को चारों ओर से घेर लिया है. घटना सोमवार की सुबह केहाट थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में हुई है.
तलाक के बाद पति ने ससुराल आकर किया हमला
आरोपी का नाम मनोहर कुमार झा बताया गया है, जो बीकोठी थाना क्षेत्र के भट्टोत्तर का निवासी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, 3 साल पहले अपनी पत्नी मेघा कुमारी से आरोपित का तलाक हो गया था. 2014 में दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद चल रहा था. जिसके बाद तलाक की नौबत आ गयी.
दोनों हाथों में है पिस्टल, पत्नी को बंधक बनाया
वहीं सीडीपीओ पुष्कर कुमार घर के बाहर से आरोपी पति से लंबी बातचीत की, लेकिन वह बाहर नहीं निकला है. वह अपनी बातों में पुलिस को उलझाता रहा और बाहर नहीं निकला.आरोपी के दोनों हाथों में पिस्टल रहने के कारण पुलिस घर के अंदर नहीं घुस पा रही है.एसडीपीओ ने आरोपी के घरवालों से संपर्क किया है. आरोपी ने पूरे घर में किरोसिन तेल छींट दिया है. माहाैल को काबू में करने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










