हॉकी पूर्णिया ने मनाया शताब्दी वर्ष समारोह
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 08 Nov 2025 6:38 PM
भारतीय हॉकी
पूर्णिया. भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हॉकी बिहार के तत्वावधान में हॉकी पूर्णिया द्वारा शताब्दी वर्ष समारोह 2025 का आयोजन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के हॉकी खेल मैदान में किया गया. इस अवसर पर एक रोमांचक मैत्रीपूर्ण हॉकी मैच का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के साथ केक काटकर हुआ. मैच के प्रारंभ मेंहॉकी पूर्णिया की अध्यक्ष सची भारत ,उपाध्यक्ष जाबा भट्टाचार्जी , चंदन कुमार तथा अंजू कुमारी ने हॉकी खिलाड़ी-सह-शारीरिक शिक्षक जवाहर उच्च विद्यालय गुलाब बाग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मैच एम्पायर के रूप में भावना भारती,आंचल कुमारी, साइंटिस्ट उरांव एवं अंशु प्रिया थी. यह आयोजन भारतीय हॉकी के एक सौ वर्षों की गौरवशाली परंपरा को समर्पित रहा, जिसमें हॉकी के स्वर्णिम इतिहास और महान खिलाड़ियों विशेषकर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया गया. कहा गया कि भारतीय हॉकी की 100 वर्ष की यह यात्रा हमारी खेल संस्कृति और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










