हाउसिंग कॉलोनी के नर्मदेश्वर शिवाला में हनुमान जी की प्रतिमा प्रतिष्ठापित

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 27 Mar 2026 5:48 PM

विज्ञापन

शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

विज्ञापन

पूर्णिया: शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सार्वजनिक नर्मदेश्वर शिव मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ वीर हनुमान जी की नूतन प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई. इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया. प्राण-प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चला जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए. प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व प्रतिमा का जलाधिवास, अन्नाधिवास और पुष्पाधिवास किया गया. इसके दूसरे दिन कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इसके बाद पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई. अनुष्ठान की पूर्णाहुति के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया. शाम को सुंदरकांड का पाठ और भजन संध्या का भी आयोजन हुआ. मंदिर कमेटी ने बताया कि इस स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है. इस मौके पर मंदिर कमिटी से गोपीकांत झा, मनोज कुमार सिंह ,अनिल वर्मा ,विजय चंद्र भगत, मूनचुन सिंह, सलेन्द्र मिश्र, अजय कुमार वर्मा, श्याम नंद यादव ,प्रफुल सिंह, सुधीर यादव, प्रोफेसर फूल झा, रामेश्वर सिंह, ओम प्रकाश झा ,विवेका नंद साह, पार्षद सुरेश सिंह, विकास वर्मा, बादल सिंह, संगम यादव, धीरज कुमार, मंजेश यादव, सूरज भान सिंह, रमन कुमार, शुभमं झा, राहुल झा, अभिषेक राज, सोनू यादव, नीरज यादव, पुष्पराज, सौरभ कुमार, चंदन तिवारी, सनातन सेवा संघ के संचालक सौरभ ठाकुर, हर्ष आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन