गुलाबबाग जीरोमाइल चौक के गोलम्बर को शीघ्र मिलेगा नया लुक : खेमका
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 01 Apr 2026 6:45 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार कहा जाने वाले गुलाबबाग जीरोमाइल चौक के गोलम्बर को बहुत जल्द नया लुक मिलेगा. विभागीय स्तर पर इस चौराहे का सौन्दर्यीकरण भी कराया जाएगा. इसके लिए बिहार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया के विधायक विजय खेमका को आश्वस्त करते हुए स्वीकृति प्रदान की है. विधायक श्री खेमका ने इसके लिए डा. जायसवाल से मुलाकात कर विशेष आग्रह किया था. श्री खेमका ने बताया कि पथ निर्माण मंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है और इसके विकास के लिए उनसे विस्तृत चर्चा भी की है. विधायक श्री खेमका ने कहा है कि पथ निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. जायसवाल ने शहर में बाईपास के रूप में महत्वपूर्ण तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का भी निर्देश दिया है. इनमें गुलाबबाग से बीरपुर तक, जनता चौक से पिंक सिटी वाया सरना चौक तथा गुलाबबाग से पूर्णिया सिटी तक कुल लगभग दस किलोमीटर सड़क शामिल हैं.इस मुलाकात में विधायक ने फोर्ड कंपनी से गिरजा चौक, थाना चौक, मधुबनी चौक एवं मझैली चौक होते हुए एनएच-107 तक की विभाग द्वारा स्वीकृत अति महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण तथा पूर्णिया मेडिकल कालेज के सामने की सिक्स लेन सड़क के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण के टेंडर प्रक्रिया में हो रहे विलम्ब से भी मंत्री जी को अवगत कराया. मंत्री डॉ जयसवाल ने उन्हें बताया कि पूर्णिया प्रमंडल का मुख्यालय होने के कारण सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में पथ निर्माण विभाग की सड़कों को सुविधायुक्त, चौड़ी और आधुनिक बनाया जाएगा ताकि आवागमन सुगम हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










