टोटो-बाइक की टक्कर में चार घायल, बाइक चालक भागलपुर रेफर

Updated:
विज्ञापन
टोटो-बाइक की टक्कर में चार घायल, बाइक चालक भागलपुर रेफर

बाइक चालक भागलपुर रेफर

विज्ञापन

श्रीनगर. पूर्णिया- श्रीनगर मार्ग के बाघमारा पेट्रोल पंप से आगे शनिवार को टोटो एवं मोटरसाइकिल चालक की हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल चालक एक व्यक्ति और टोटो पर सवार शिक्षिका समेत तीन महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. डायल 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से सभी घायल व्यक्ति को इलाज हेतु राजकीय अस्पताल पूर्णिया भिजवाया. जहां सभी घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है. एक की हालत नाजुक बतायी गयी है.चिकित्सकों ने इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान कसबा थानांतर्गत लागन भमरा पंचायत के कमालपुर गांव निवासी मोहम्मद जीलानी के रूप में हुई. बताया गया कि मोहम्मद जिलानी परीक्षा देकर पूर्णिया की ओर से अपने घर कमालपुर गांव आ रहा था .इसी बीच बाघमारा के निकट बाइक सवार ने संतुलन खो दिया और बाइक सवार चालक ने श्रीनगर मार्ग की ओर से आ रही टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. घायल मोहम्मद जिलानी का इलाज भागलपुर में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन