तारानगर में लगी आग से चार घर राख, आक्रोशित लोगों ने दमकल व पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
तारानगर में लगी आग से चार घर राख, आक्रोशित लोगों ने दमकल व पुलिस  वाहन को किया क्षतिग्रस्त

आक्रोशित लोगों ने दमकल व पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

कसबा (पूर्णिया). गुरुवार की देर शाम कसबा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के तारानगर गांव में एक दुकान में लगी आग से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते चार घरों को जलाकर राख कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा कसबा थाना पुलिस को सूचना दी गई, किंतु कसबा थाना का अग्निशमन वाहन क्लॉज होने के कारण जलालगढ़ थाना के अग्निशमन वाहन को सूचना दी गई. घटना के आधे घंटे के बाद जलालगढ़ थाना की अग्निशमन वाहन घटना स्थल पर पहुंची. जिससे गुस्साए लोगों ने अग्निशमन वाहन पर हमला बोल दिया और वाहन को क्षतिगस्त कर दिया. साथ ही एक महिला अग्निशमन कर्मी भी इस घटना में घायल हो गई. वही आक्रोशित लोगों ने कसबा थाना पुलिस की गश्ती टीम पर हमला कर दिया और वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. वाहन पर सवार पुलिस कर्मियों को कुछ स्थानीय युवाओं के द्वारा भीड़ से छुड़वा कर जान बचाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर कैंप कर रही है.

विज्ञापन
Sanjit Shukla

लेखक के बारे में

By Sanjit Shukla

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन