ePaper

इंटरसिटी से विदेशी शराब व बियर बरामद

Updated at : 12 May 2024 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

सिलीगुड़ी से जोगबनी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में चेकिंग के दौरान लावारिश अवस्था में पड़ी 14 नग विदेशी शराब और 9 केन बियर का डब्बा महिलाओं द्वारा इस्तेमाल करने वाले बैग से बरामद की गयी

विज्ञापन

पूर्णिया. सिलीगुड़ी से जोगबनी जा रही इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में चेकिंग के दौरान लावारिश अवस्था में पड़ी 14 नग विदेशी शराब और 9 केन बियर का डब्बा महिलाओं द्वारा इस्तेमाल करने वाले बैग से बरामद की गयी. यह कार्रवाई शनिवार की देर रात जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा पूर्णिया रेलवे जंक्शन पहुंची ट्रेन इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन में की गई. इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जीआरपी थाना में धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बरामद विदेशी शराब का मूल्य लगभग 11 हजार रुपये बताया गया है. गौरतलब है कि जोगबनी से सिलीगुड़ी जाने वाले इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन में विदेशी शराब की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है. शराब की तस्करी में कई महिलाएं सक्रिय हैं. ये महिलाएं पश्चिम बंगाल से शराब लेकर उसे इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन में लावारिश अवस्था में रख देती है और गंतव्य स्थान आने पर शराब से भरे बैग लेकर ट्रेन से उतर जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन