जीएमसीएच में अग्निशमन विभाग का मॉकड्रिल, आग से बचाव के सिखाये गुर

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
जीएमसीएच में अग्निशमन विभाग का मॉकड्रिल, आग से बचाव के सिखाये गुर

आग से बचाव के सिखाये गुर

विज्ञापन

पूर्णिया. जीएमसीएच के परिसर में शनिवार को जिला अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान और मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर आग लगने की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना और लोगों को त्वरित बचाव के उपायों से अवगत कराना था. इस अवसर पर जीएमसीएच के अधीक्षक संजय कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी त्रिलोक नाथ झा, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अबुल बरकात सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान जीएमसीएच के अधीक्षक संजय कुमार स्वयं आग बुझा कर लोगों को जागरूक किया. वहीं मॉकड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा गार्डों और वहां उपस्थित मरीजों के परिजनों को आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का लाइव प्रदर्शन करके दिखाया. टीम ने बताया कि आग लगने पर घबराने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए और उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग करना चाहिए. आग से कैसे करें बचाव अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने विशेष रूप से रसोई गैस सिलेंडर में लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने के तरीके बताए. उन्होंने बताया कि: यदि गैस सिलेंडर में आग लग जाए, तो गीले सूती बोरे या कंबल से सिलेंडर को पूरी तरह ढंक देना चाहिए ताकि ऑक्सीजन की सप्लाई कट जाए और आग बुझ जाए. हवा के रुख को ध्यान में रखकर ही आग बुझाने का प्रयास करना चाहिए. फायर एक्सटिंगुइशर का उपयोग करने का सही तरीका भी समझाया गया. सेफ्टी”” के प्रति ट्रेंड होना जरूरी जिलाअग्निशमन पदाधिकारी श्री झा ने कहा कि अस्पताल एक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होता है. जहां सैकड़ों मरीज ऐसे होते हैं जो खुद चलने-फिरने में असमर्थ होते हैं. ऐसे में अस्पताल के कर्मचारियों को ””फायर सेफ्टी”” के प्रति ट्रेंड होना अनिवार्य है. मॉकड्रिल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि आपातकालीन निकास और अस्पताल में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम पूरी तरह क्रियाशील हैं या नहीं. आग लगने पर दें तुरंत सूचना कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को आगाह किया गया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की स्थिति में तुरंत मेन स्विच बंद कर दें और अग्निशमन विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें. वहीं अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अग्निशमन द्वारा आग से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. इसके सेफ्टी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि आग लगने पर जान-माल की नुकसान न हो.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन