परिजनों ने मिल पप्पू यादव ने जताया शोक

बेलवा गांव में सांसद पप्पू यादव पहुंचे
पूर्णिया. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बेलवा गांव में सांसद पप्पू यादव पहुंचे, जहां उन्होंने दिलीप साह के इकलौते पुत्र आदित्य कुमार (19 वर्ष) के निधन पर शोक व्यक्त किया. सांसद पप्पू यादव ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार को धैर्य और साहस बनाए रखने की सलाह दी. उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया. पप्पू यादव ने कहा आदित्य के निधन से पूरा गांव और समाज सदमे में है. मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा हूं. शोक व्यक्त करने के दौरान गांव के अन्य लोग भी उपस्थित थे. मौके पर उनके साथ प्रमुख जियाउल हक, राजेश यादव, मुखिया अफरोज आलम,दुर्गा यादव, प्रदिप दास पूर्व मुखिया, बबलू भगत, कुनाल चौधरी, सुमित यादव, समिउललाह, नितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे. फोटो. 13 पूर्णिया 14- शोकाकुल परिजन से मिलते सांसद पप्पू यादव
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










