पीजी परीक्षा में पूर्णिया कॉलेज केंद्र पर मिला फर्जी परीक्षार्थी, निष्कासित

निष्कासित
पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज केंद्र पर पीजी की परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली में एक फर्जी परीक्षार्थी को चिह्नित किया गया. इसके बाद मूल परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया. उक्त परीक्षार्थी डीएस कॉलेज कटिहार का बताया गया. पूर्णिया कॉलेज केंद्र के केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य प्रो एसएल वर्मा ने बताया कि पीजी की पहली पाली की परीक्षा के प्रारंभ में ही कैमिस्ट्री के एक परीक्षार्थी पर शक हुआ तो उससे उत्तरपुस्तिका, प्रवेश पत्र जब्त कर लिया गया. उससे आधार कार्ड वगैरह की मांग की गयी पर वह संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद मूल परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










