नगर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व आधारभूत संरचना को और मजबूत बनाने पर जोर

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व आधारभूत संरचना को और मजबूत बनाने पर जोर

विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम ने किया नगर निगम क्षेत्र का दौरा

विज्ञापन

विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम ने किया नगर निगम क्षेत्र का दौरा टीम ने की शहर के विकास को लेकर निगम के प्रयासों की सराहना पूर्णिया. शहर के समग्र विकास और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पूर्णिया नगर निगम के प्रयासों को उस समय बड़ी सराहना मिली जब विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र का दौरा किया. टीम के आगमन पर महापौर विभा कुमारी एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दौरा के दौरान विश्व बैंक की टीम ने शहर की साफ-सफाई, हरित वातावरण और बेहतर शहरी प्रबंधन की खुलकर प्रशंसा की. टीम के सदस्यों ने कहा कि पूर्णिया तेजी से एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित हो रहा है, जो अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है. मुलाकात के दौरान नगर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचना को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. विशेष रूप से जल निकासी (ड्रेनेज) और आधुनिक सीवरेज सिस्टम विकसित करने के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार करने पर जोर दिया गया. टीम ने तकनीकी सहयोग के साथ इस दिशा में ठोस पहल करने का सुझाव भी दिया. इसके साथ ही खुश्कीबाग, मधुबनी और भट्ठा बाजार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बहुमंजिला मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. शहरी गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्लम क्षेत्रों में बहुमंजिला आवासीय भवन निर्माण कर उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की योजना पर भी चर्चा हुई. शहर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए नगर क्षेत्र से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक आधुनिक डंपिंग यार्ड स्थापित करने हेतु जमीन क्रय का प्रस्ताव भी सामने आया. वहीं, सौरा नदी के किनारे रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्लान पर भी विस्तार से विचार किया गया, जिससे शहर को एक नया आकर्षक स्वरूप मिल सके.यह दौरा आने वाले समय में शहर के विकास को नई गति देने वाला साबित हो सकता है. इस अवसर पर विश्व बैंक टीम में रोसाना निट्टी (सीनियर अर्बन स्पेशलिस्ट), वसुंधा थवाकर (सीनियर अर्बन स्पेशलिस्ट), पूनम आहूवालिया (सीनियर म्युनिसिपल इंजीनियर), योज़ी तोरिउमी (अर्बन डिज़ाइनर एवं स्पेशल प्लानर) तथा प्रकाश गौर (प्राइवेट सेक्टर पार्टिसिपेशन स्पेशलिस्ट) शामिल रहे. वहीं सशक्त स्थायी समिति के पदेन सदस्य प्रदीप जायसवाल, स्वपन घोष, मुर्शीदा खातून, ममता सिंह, आशा महतो, कमली देवी, कुमारी खुशबू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन