भाईचारे व इंसानियत का संदेश देता है ईद : जितेंद्र यादव
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 21 Mar 2026 6:33 PM
मुकद्दस माह-ए-रमजान
पूर्णिया. मुकद्दस माह-ए-रमजान की समाप्ति के बाद खुशियों का पर्व ईद-उल-फितर जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने जिलेवासियों को ईद की मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दी. पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र यादव ईद की खुशियों में सक्रिय रूप से शामिल हुए. उन्होंने शनिवार की सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा करने आए लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, चिमनी,कनवा बाजार स्थित जामा मस्जिद सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों में जाकर नमाजियों से आत्मीय भेंट की.जितेंद्र यादव ने कहा कि ईद का त्योहार हमें सब्र, इबादत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है. इसके अलावा उन्होंने वार्ड पार्षद तौकिर रियाज, रजि हाशमी, गुलाब हुसैन, वसीम जी, महफूज जी सहित नगर निगम के विभिन्न वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में भी भाग लिया और सभी को ईद की मुबारकबाद दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










