मदारपुर गांव में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
मदारपुर गांव में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन

विज्ञापन

पूर्णिया. कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले पूर्णिया पूर्व प्रखंड अन्तर्गत मदारपुर गांव में फखरूल इस्लाम के दरवाजे पर शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों एवं अभिभावकों ने हिस्सा लिया. सबसे पहले बच्चों को कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी गई. इसके बाद पूर्व सैनिक मो. कमरुज़्ज़म्मां ने बच्चों को शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया, इंजीनियर शौकत ने बच्चों को बताया कि जब आप शिक्षा प्राप्त करेंगे तो आप को ज़िन्दगी के हर मोड़ पर उसका फायदा मिलेगा. कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने बच्चों से बात करते हुए बताया कि आप लोग प्रतिदिन स्कूल जाएं. प्रतिदिन स्कूल जाने से आप लोगों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी अंत में बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया. इस मौके पर ग्रामीण अनवारुल हक ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन