डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिये निर्देश

डीएम अंशुल कुमार ने सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत सोमवार को प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं.
पूर्णिया. डीएम अंशुल कुमार ने सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत सोमवार को प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं. इसके बाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है. कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से कुल 36 आवेदन देकर लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं. इसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया. कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




