उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी हुए सम्मानित

पूर्णिया
पूर्णिया. जिले के परिवहन पदाधिकारी शंकर शरण ओमी पटना में सम्मानित किये गये हैं. उन्हें परिवहन विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बिहार सरकार परिवहन विभाग के सचिव के हाथों यह सम्मान मिला है. बताते चलें कि जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार न सिर्फ वाहनों की जांच ही की जा रही है बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को फाईन भी किया जा रहा है. इसके अलावा परिवहन विभाग कार्यालय में वाहनों का समय पर निबंधन और परिवहन से सम्बंधित ओवर आल अन्य कार्यों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर श्री ओमी को यह सम्मान प्राप्त हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










