अर्जक संघ के प्रतिनिधि सम्मेलन में जिला समिति का गठन

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
अर्जक संघ के प्रतिनिधि सम्मेलन में जिला समिति का गठन

अर्जक संघ

विज्ञापन

पूर्णिया. अर्जक संघ जिला का 14 वां प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन अंबेडकर मिशन पब्लिक स्कूल सरोचिया गढ़बनैली में जिला अध्यक्ष सियाराम महतो की अध्यक्षता में किया गया. स्वागताध्यक्ष पूरणलाल महतो ने अतिथियों के लिए स्वागत भाषण दिया. सम्मेलन का उद्घाटन महामंत्री बिहार दीपक पासवान ने किया. अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि भारत की एकता व अखंडता के लिए अर्जक संघ का सिद्धांत प्रासांगिक है. उन्हाेंने प्रतिनिधियों से अपील किया कि अर्जक संघ के संस्कार व त्योहार मनाएं जिससे फिजूलखर्ची पर रोक लगे. समशिक्षा के लिए नागरिकों में जागरूकता फैलाएं. भोजपुरी गायक सुरेन्द्र शर्मा विशाल ने पुरुष व नारी के बीच समतावादी गीत का गायन हुआ. जिला मंत्री अभिषेक कुमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया . बहस के बाद प्रतिनिधियों ने इसे सर्वसम्मति से पारित किया. नाटय कलाकार मुल्कराज आनन्द ने जगदेव जाग उठा नाटक का मंचन किया गया. यह नाटक नागरिकों को स्वाभिमानी व स्वाबलंबी बनने के लिए प्रेरणादायी रहा. अंत म���ं चुनाव अधिकारी दीपक पासवान की देखरेख में 14 वीं जिला समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया. इनमें जिलाध्यक्ष सियाराम महतो, जिला मंत्री अभिषेक कुमार, सहायक जिला मंत्री परमानन्द महतो, जि.कोषाध्यक्ष उमाकांत साह, जि.समिति सदस्य पूरन लाल महतो, अशोक कुमार मंडल, ई.रघुनंदन कामती, सुरेन्द्र कुमार यादव, डा रामशरण मेहता, रमाशंकर शर्मा, रत्नेश कुमार, ई.सौरभ कुमार, अर्जुन प्र.सिंह शामिल हैं.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन