सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं कटाव के विस्थापित परिवार

बैसा
बैसा. प्रखंड के सिरसी पंचायत के दर्जनों नदी कटाव पीड़ित व विस्थापित परिवार सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं. पिछले वर्ष आयी भीषण बाढ़ एवं नदी कटाव के चलते सिरसी पंचायत के मलहाना, मठुआ टोली, हिजली, काशी बाड़ी आदि गांवों के दर्जनों परिवार नदी कटाव की चपेट में आ गये थे. वे अब सिरसी हाट से दुलागंज जाने वाली मुख्य पक्की सड़क के किनारे झुग्गी – झोपड़ी बनाकर शरण लिए हुए हैं. नदी कटाव के चलते सभी परिवार भूमिहीन हो गये हैं. बारिश का मौसम होने से इन परिवारों की स्थिति और भी दयनीय हो गयी है. सिरसी पंचायत के मुखिया हसनैन आलम, पैक्स अध्यक्ष मो इबादुर्रहमान ने बताया कि प्रशासन को पीड़ित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है. पीड़ित परिवारों ने फिर से एक बार जिला पदाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक भास्कर
अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










