पूर्णिया काॅलेज के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष का विवि में प्रतिनियोजन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 6:16 PM

विज्ञापन

पूर्णिया काॅलेज के अर्थशास्त्र विभाग के

विज्ञापन

पूर्णिया. कुलपति प्रो राजनाथ यादव के निर्देश पर पूर्णिया कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार का प्रतिनियोजन पूर्णिया विवि के पीजी विभाग में कर दिया गया है. इस कमी को पूरा करने के लिए फॉरबिसगंज कॉलेज के प्रो. सुमन सागर का प्रतिनियोजन पूर्णिया कॉलेज में किया गया है. इस प्रतिनियोजन से जहां पूर्णिया कॉलेज को नये विभागाध्यक्ष के चयन की जहमत उठानी होगी वहीं फॉरबिसगंज कॉलेज में फिलहाल एक शिक्षक की कमी हो गयी है. दरअसल, यह प्रतिनियोजन ऐसे वक्त में किया गया है, जब पूर्णिया विवि के वर्तमान कुलपति प्रो. राजनाथ यादव के कार्यकाल समाप्त होने के करीब है. यह बात दीगर है कि उनसे पहले के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने जाने से एक दिन पहले ही एकमुश्त प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण कर दिये थे . बाद में इस निर्णय पर सिंडिकेट और सीनेट से सहमति वर्तमान कुलपति को लेनी पड़ी. मगर इस बार स्थानांतरण नहीं बल्कि प्रतिनियोजन हुआ है. वैसे इसी हफ्ते सेंट्रल लाइब्रेरी में भी नये अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है. इस संबंध में पूर्णिया विवि के कुलसचिव प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पूर्णिया कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. सुनील कुमार को विवि पीजी विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शंभुलाल वर्मा ने बताया कि अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील को विरमित कर दिया गया है. अर्थशास्त्र विभाग में शीघ्र ही विभागाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन