एप पर हाजिरी बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करे विभाग

Updated:
विज्ञापन
Purnia University

शिक्षकों की मोबाइल एप से हाजिरी बनाने का निर्देश दिया है

विज्ञापन

भवानीपुर. शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की मोबाइल ऐप के माध्यम से हाजिरी बनाने का निर्देश दिया है.ई-शिक्षाकोष के माध्यम से हाजिरी बनाने में तकनीकी समस्या आने पर कई शिक्षकों ने मैनुअल तरीके से रजिस्टर पर हाजिरी बनायी. कुछ शिक्षकों का कहना था कि ऑनलाइन हाजिरी के लिए शिक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण जरूरी है . शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार भारती ने बताया कि एप नहीं खुलने से प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शिक्षक काफी परेशान बने रहे. उन्होंने वरीय अधिकारियों से मांग की कि इसको लेकर सर्वप्रथम एकदिवसीय प्रशिक्षण दिलवाया जाये. इसके बाद ऑनलाइन हाजिरी बनवाने का काम किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन