बीएड पार्ट टू रिजल्ट में सुधार के लिए तिथि घोषित करने की मांग
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 Jul 2025 6:32 PM
छात्र नेता सौरभ कुमार ने सोमवार को कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को ईमेल के माध्यम से आवेदन भेजा है.
पूर्णिया. छात्र नेता सौरभ कुमार ने सोमवार को कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को ईमेल के माध्यम से आवेदन भेजा है. आवेदन में उल्लेख किया है कि बीएड सत्र 2023-2025 का बीएड पार्ट टू 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. छात्र-छात्राओं को रिटोटलिंग व परीक्षा परिणाम में सुधार करवाने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को तिथि घोषित करनी चाहिए. बीएड पार्ट टू 2025 के टीआर में भी त्रुटियों का उल्लेख किया है. बीएड पार्ट वन 2025, पीजी फोर्थ सेमेस्टर जून 2025 व बीए बीएससी बीकॉम पार्ट थ्री 2025 का परीक्षा परिणाम भी घोषित करने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










