भाजपा जिलाध्यक्ष के मुंह से मूल्य व मर्यादा की बात बेमानी : राजेश यादव

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के मुंह से मूल्य व मर्यादा की बात बेमानी : राजेश यादव

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बारे में जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमे श्री सिंह ने श्री यादव से महिलाओं से जुड़े बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की है. श्री यादव ने कहा है कि भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने के लिए बैचैन हैं इसलिए अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं. उन्हें पता नही है कि सांसद पप्पू यादव अपनी बात स्पष्ट करते हुए खेद व्यक्त कर चुके हैं और मामले का पटाक्षेप हो चुका है. प्रवक्ता श्री यादव ने कहा कि जिनका चाल,चेहरा और चरित्र दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है वे पप्पू यादव को नसीहत दे रहे हैं.जब भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उचित-अनुचित, मूल्य और मर्यादा की बात करते हैं तो उनपर हंसी के साथ तरस भी आता है. उन्ही के दल के एक विधायक का कुत्ता व महिला वाला बयान भला कौन भूल सकता है. भाजपा जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का वायरल वीडियो पूरे राज्य की जनता देख चुकी है. कहा कि, श्री सिंह निश्चिन्त रहें, सांसद पप्पू यादव जी हमेशा से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं, रहते रहे हैं और भविष्य में भी प्रतिबद्ध रहेंगे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन