नाबालिग की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

Updated at : 28 Jun 2024 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

विज्ञापन

पूर्णिया. 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की फंदे से लटककर संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने पड़ोस में रह रहे एक विवाहित युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद आरोपी युवक घर छोड़कर फरार हो गया है. मधुबनी थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि यह हत्या का मामला या आत्महत्या का. घटना शुक्रवार की दोपहर मधुबनी थाना क्षेत्र के बक्साघाट स्थित नया टोला में हुई. मृतक नाबालिग लड़की का नाम ममता कुमारी बताया गया है, जो गिरधारी पासवान की बेटी थी. सूचना के बाद पुलिस पहुंच कर लटक रहे को शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता का थाना में बयान दर्ज कराया गया है.मृतका के पिता ने बताया कि वह ठेला चला कर सामान ढोने का काम करता है. जबकि उसकी पत्नी दूसरे के घरों में झाड़ू पोछा का काम करती है. पति-पत्नी सुबह घर से अपने अपने काम पर निकल गये थे. उसकी बेटी घर पर अकेली थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले विवाहित युवक ने उसकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी युवक तीन बच्चे का पिता है और पिछले एक साल से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था. आरोपी युवक ने उसकी बेटी को छह माह पूर्व एक मोबाइल गिफ्ट में दिया था. इस दौरान वार्ड पार्षद की उपस्थिति में पंचायत भी हुई थी और आरोपी युवक को उसके मोबाइल वापस किया किया गया था.तब फैसला हुआ था कि आगे से उसकी बेटी को आरोपी युवक परेशान नहीं करेगा. इसी वजह से उसने उसकी बेटी को मौका पाकर हत्या कर दी. घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. फोटो. 28 पूर्णिया 31- घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन