ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2024 7:10 PM
मृतक जाबे गांव का था
भवानीपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाबे पंचायत के जाबे गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक युवक जाबे गांव वार्ड 13 निवासी मोहम्मद का 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जावेद था. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक युवक गुरुवार की दोपहर लगभग ढाई बजे अपने घर से साइकिल लेकर सब्जी लाने जा रहा था. इसी दौरान भवानीपुर की तरफ से अकबरपुर की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित ट्रेक्टर चालक ने उसके साइकिल में पीछे से धक्का मार दिया जिससे साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. धक्का लगने के बाद युवक को उसके परिजनों के द्वारा तत्काल उसे सामुदायिक अस्पताल भवानीपुर लाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ कुमार मृगेश ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी छात्र नेता रमण यादव, जाबे पंचायत के मुखिया सागर अलीम सहित कई लोग अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया. भवानीपुर थाना के अवर निरीक्षक शम्भू प्रसाद अस्पताल पहुंच मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया. फोटो. 20 पूर्णिया 34-मृतक के परिजन विलाप करते हुए
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










