बघवा मेला में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

Updated:
विज्ञापन
बघवा मेला में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

कृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन

रुपौली. कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बघवा मेला में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है. ग्रामीणों ने बताया कि बघवा कृष्ण मंदिर इलाके का पौराणिक मंदिर है. यहां सीमावर्ती क्षेत्र से काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. साथ ही काफी संख्या में चढावा चढाया जाता है. मंदिर परिसर मे लगभग 10 से 15 क्विंटल मिठाई चढायी जाती है जो प्रतिमा विसर्जन के बाद लोगों के बीच वितरण किया जाता है. नाट्य समिति के सदस्यों ने बताया कि कृष्ण नाट्य समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी दो दिवसीय नाट्य का आयोजन बुघवार को टुवर एवं गुरुवार को हरिचन्द्र तारा समिति द्वारा नाटक का आयोजन किया जा रहा है. वहीं गुलाबबाग सोनी मिजुकल आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा भी नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति की जायेगी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से टीकापट्टी पुलिस मौके पर मौजूद दिखे. फोटो. 27 पूर्णिया 5- कृष्ण मंदिर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन