सिलेंडर व महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
Updated at : 24 Mar 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन

दी चेतावनी : महंगाई पर नहीं लगा शीघ्र लगाम तो तेज होगा आंदोलन
विज्ञापन
आरएनसाव चौक पर जुटे कांग्रेस नेताओं ने जमकर की नारेबाजी
दी चेतावनी : महंगाई पर नहीं लगा शीघ्र लगाम तो तेज होगा आंदोलन
उठायी एलपीजी की सहज उपलब्धता व कीमत पर नियंत्रण की मांग
पूर्णिया. एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और पेट्रोल की महंगाई से आम लोगों की परेशानी बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पूर्णिया में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया और पेट्रोलियम मंत्री व पीएम का पुतला फूंका. कांग्रेस ने सरकार से एलपीजी की सहज उपलब्धता और कीमत पर नियंत्रण की मांग की है. इस प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा है कि एलपीजी के अभाव में पूर्णिया की जनता त्राहिमाम कर रही है पर सरकार के आंखों नहीं खुल रही है. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आलोक में मंगलवार को जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शहर के आरएनसाव चौक पर जुट गये और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता के हितों का हवाला देते हुए अपनी आवाज बुलंद की. इस दौरान सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पैट्रोलियम मंत्री व पीएम का पुतला दहन किया. प्रदर्शन स्थल पर अपनी बात रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीयादव ने कहा कि रसोई गैस की महंगाई ने आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम, वर्ग की कमर तोड़ दी है. एक तरफ सरकार महंगाई पर नियंत्रण का दावा करती है और दूसरी और सहज रुप से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है जबकि कीमत में भी इजाफा हो रहा है जिससे आम आदमी के लिए घर-गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया है. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार से कीमत पर नियंत्रण करने अविलंब गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और आम जनता को राहत देने की मांग की. आंदोलन की चेतावनी देते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एलपीजी और महंगाई की परेशानी के कारण घर और गांव की महिलाएं काफी हताश और परेशान हैं. बच्चों को भी पठन-पाठन में कठिनाई हो रही है.इस मौके पर उदयकांत झा, मनीष सिंह, हसन इमाम, अफरोज खान, अनिल राम, राम राज सिंह, आदित्य कुमार, सनी पासवान, मनोज कुमार मुन्ना, गुलाम रब्बानी, चंदन कुमार, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, सफीक, मो. विक्टर, मो नोमान आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




