सीओ ने पीड़ित परिवार को दिया आपदा अनुदान का चेक

प्रखंड में सड़क दुर्घटना से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आपदा कोष से चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.
कसबा. प्रखंड में सड़क दुर्घटना से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आपदा कोष से चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने मलहरिया पंचायत के मुरादबाग के वार्ड संख्या 10 के मृतक मो महरूफ के पिता हारून खान को चेक प्रदान किया. इस मौके पर मलहरिया पंचायत के मुखिया रतेश आनंद, मलहरिया के राजस्व कर्मचारी विक्रम कुमार रजक, भूमि सुधार अभिलेख के डाटा ऑपरेटर विभाष कुमार आदि मौजूद थे. सीओ रीता कुमारी ने बताया कि ऐसे जो भी पीड़ित परिवार है जो मुख्यमंत्री आपदा कोष का लाभ अब तक नहीं लें पाए हैं, वह जल्द से जल्द अपना आवेदन अंचल कार्यालय में जमा कर दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










