ePaper

मृतकों के परिजन को सीओ ने दिया चार-चार लाख का चेक

Updated at : 23 Jul 2024 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
मृतकों के परिजन को सीओ ने दिया चार-चार लाख का चेक

कसबा की अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने

विज्ञापन

कसबा. कसबा की अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने मंगलवार को अंचल कार्यालय में क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों के मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया. उन्होंने लखना पंचायत के भेभरा रुसाबाड़ी गांव की मृतक अबू तालिब की पत्नी मुस्कान तथा नगर परिषद कसबा के मदारघाट गांव के मृतक विजय कुमार की मां बेचनी देवी को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया. अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि अबू तालिब की मृत्यु 17 जुलाई 2023 तथा कसबा नगर परिषद के मदारघाट गांव के विजय कुमार की पानी में डूबने से मौत हो गई थी. इनके परिजन को मंगलवार को अंचल कार्यालय में सरकारी मुआवजा राशि 4 लाख के चेक प्रदान किये गये. मौके पर लखना पंचायत के मुखिया मो अनवर, लखना के राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार, कसबा नगर परिषद के राजस्व कर्मचारी चंदन कुमार, विवेक राज आदि मौजूद रहे. फोटो. 23 पूर्णिया 15- परिजन को चेक प्रदान करते सीओ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन