उच्च विद्यालय में चोरी का मामला दर्ज

भवानीपुर थानाक्षेत्र
भवानीपुर . भवानीपुर थानाक्षेत्र के गीता शिवराज उच्च विद्यालय में गत दिनों हुए चोरी मामले में भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया . भवानीपुर थाना में कांड संख्यां 163/24 के तहत चंदननगर माली निवासी मोनू कुमार सहित 4-5 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. चोरी मामले को लेकर रात्रि प्रहरी विनय यादव एवं विद्यालय प्रधान सुबोध कुमार यादव ने भवानीपुर थाना में आवेदन दिया था . इस बावत भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि विद्यालय में हुए चोरी को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है . उन्होंने बताया कि विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच भी की जा चुकी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया सामान बरामद कर लिया जाएगा . फोटो:10 पूर्णिया 6- चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




