ePaper

गणना प्रपत्र संग्रहण व अपलोडिंग प्रक्रिया तेज

Updated at : 15 Jul 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
गणना प्रपत्र संग्रहण  व अपलोडिंग प्रक्रिया तेज

मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण

विज्ञापन

पूर्णिया. मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिले में काफी तीव्र गतिसे चलाया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन के तहत जिले के अमूमन सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रखंडवार मुहिम चलायी जा रही है जिसमें तमाम अधिकारी सक्रिय रुप से जुटे हैं. मंगलवार को भी यह अभियान जिले के कई प्रखंडों में चलाया गया. जिलाधिकारी श्री कुमार खुद भी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मंगलवार को रूपौली के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रुपौली विधानसभा क्षेत्र के रूपौली प्रखंड में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का कैंप लगाकर गणना प्रपत्र संग्रहण एवं बीएलओ एप पर अपलोडिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया गया. इस दौरान संबंधित विभागीय कर्मियों ने भी संबंधित कार्य ससमय पूर्ण कराने के अपने-अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वाह किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी रूपौली द्वारा पूरी प्रक्रिया को त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण कराने को लेकर लगातार पर्यवेक्षण भी किया जा रहा है. इसी कड़ी में बड़हरा कोठी प्रखंड में गणना प्रपत्र संग्रह कर बीएलओ एप्प पर अपलोडिंग कराया गया. इसी आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी बीकोठी द्वारा रूपौली एवं बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के बीकोठी प्रखंड में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कर्मियों का कैंप लगाकर गणना प्रपत्र संग्रहण एवं बीएलओ एप्प पर अपलोडिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जा रहा है. इसके साथ ही साथ घर घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण भी कराया जा रहा है. सभी अपनीजिम्मेवारी का निर्वाह कर रहे हैं जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरी प्रक्रिया को त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण कराने के लिए पर्यवेक्षण कर रहे हैं. इधर, अमौर के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अमौर विधानसभा क्षेत्र के अमौर प्रखंड में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का कैंप लगाकर गणना प्रपत्र संग्रहण एवं बीएलओ एप्प पर अपलोडिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी कसबा द्वारा कसबा विधानसभा क्षेत्र के कसबा प्रखंड में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों वआंगनबाड़ी कर्मियों का कैंप लगाकर गणना प्रपत्र संग्रहण एवं बीएलओ एप्प पर अपलोडिंग का कार्य कराया गया. इसके साथ ही साथ घर -घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र का वितरण भी कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन