6.13 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

जानकीनगर थाना पुलिस ने 6.13 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
जानकीनगर. जानकीनगर थाना पुलिस ने 6.13 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि जानकीनगर थानाक्षेत्र की रूपौली उत्तर पंचायत के रूपौली हाॅल्ट स्टेशन के नजदीक 6.13 ग्राम स्मैक के साथ स्मैक तस्कर कुंदन कुमार यादव ग्राम बेलतरी थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया को पकड़ा गया. उसके पास से एक मोबाइल , एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया. देसी शराब मामले में फरार धंधेबाज धराया बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने शराब मामले के एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया. जानकारी देते थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को बालू टोला नवटोलिया में छापेमारी के क्रम में 20 लीटर देसी शराब बरामद की गयी थी, लेकिन धंधेबाज मौके से फरार हो गया था. शराब बरामदगी के बाद कांड संख्या 55/24 के फरार अभियुक्त गणित ऋषिदेव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










