12 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मधुबनी बाजार स्थित घर से कर रहा था शराब का धंधा

विज्ञापन

मधुबनी बाजार स्थित घर से कर रहा था शराब का धंधा पूर्णिया. मधुबनी थाना की पुलिस ने मधुबनी बाजार स्थित एक घर में छापेमारी कर 12.060 लीटर विदेशी शराब बरामद किया.इस संबंध में शराब बेचने के आरोप में नीरज कुमार केशरी को गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार को थाना के पदाधिकारी को संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि नीरज कुमार केसरी साकिन मधुबनी बाजार, थाना मधुबनी, अपने घर में विदेशी शराब रख कर बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस दल जब मधुबनी बाजार स्थित नीरज कुमार केसरी के घर पहुंची,तो पुलिस को देखकर एक युवक घर से निकलकर भागने का प्रयास किया, जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये गए युवक से नाम पूछने पर उसने अपना नाम नीरज कुमार केसरी बताया.इसके बाद नीरज कुमार केसरी के घर की तलाशी ली गई, तो वहां से कुल 12.060 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. बरामद विदेशी शराब को जब्त करते हुए अभियुक्त नीरज कुमार केसरी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इस संपूर्ण कार्रवाई में मधुबनी थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सरहानीय रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन