ePaper

देश और बिहार में विकास के रोज़ नये आयाम लिख रही है भाजपा : प्रो राजेंद्र गुप्ता

Updated at : 30 Jan 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
देश और बिहार में विकास के रोज़ नये आयाम लिख रही है भाजपा  : प्रो राजेंद्र गुप्ता

बिहार विधान परिषद

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता एवं उत्तर बिहार के संयोजक प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास के रोज़ नये आयाम लिख रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार ने विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. प्रो. (डॉ.) राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज बिहार सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. पहले जहां बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ता था, वहीं आज गांव-गांव तक पक्की सड़कें, हर घर बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं. यह सब केंद्र और राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नये अवसर सृजित किए जा रहे हैं. स्टार्टअप, उद्योग, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है. किसानों के लिए सम्मान निधि, सिंचाई योजनाएं और कृषि से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. प्रो.(डॉ.) गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास न तो कोई ठोस विजन है और न ही जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि. सिर्फ भ्रम फैलाने और नकारात्मक राजनीति करने के अलावा उनके पास कुछ भी नहीं है. जनता अब जागरूक हो चुकी है और विकास व सुशासन को पहचान चुकी है.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन