प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 May 2026 5:57 PM

विज्ञापन

रूपौली प्रखंड

विज्ञापन

रूपौली. रूपौली प्रखंड अंतर्गत आझोकोपा मिल चौक पर आगामी भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिलास्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान के निमित्त रूपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पार्टी की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई. बैठक के दौरान रूपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में आए कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जिला महामंत्री संजय पोद्दार और विधानसभा प्रभारी यादवेंद्र सिंह उपस्थित रहे. इस दौरान आगामी 30 और 31 मईको आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सेवा और समर्पण के विभिन्न आयामों को सुदृढ़ करने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण आयोजन है. इसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है . बैठक में रूपौली विधानसभा संयोजक अखिलेश महतो, टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, मोहनपुर मंडल अध्यक्ष हिटलर सिंह, मंडल महामंत्री रंजीत पासवान, परितोष झा , प्रभास चौरसिया मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में आगामी प्रशिक्षण शिविर को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन