परशुराम जन्मोत्सव पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Published by :SATYENDRA SINHA
Published at :18 Apr 2026 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
परशुराम जन्मोत्सव पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

परशुराम जन्मोत्सव

विज्ञापन

पूर्णिया. परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आज ब्रह्मशक्ति के तत्वाधान में परशुराम मंदिर चूनापुर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी. जिसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. आयोजन को सफल बनाने के लिए बीते सप्ताह ब्रह्मशक्ति कोर कमिटी के सदस्यों द्वारा पूर्णिया एवं इसके आस पास के ग्रामीण इलाकों में सघन जन सम्पर्क अभियान चलाया गया. कमेटी के सदस्यों ने चूनापुर, सोसा, मजरा, भूडी, सतकोदरिया, हरदा, महेशवा, कुकरोन विशनपुर आदि जगहों पर जनसंपर्क अभियान करते हुए लोगों से इस शोभा यात्रा में भाग लेने की अपील की. कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजीव झा और सह संयोजक अम्बरीष झा ने संयुक्त रूप से बताया कि आज परशुराम जन्मोत्सव के तहत निकाली जाने वाली शोभायात्रा में करीब आठ से दस हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है. इस मौके पर कन्हैया झा समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन