ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार पंच की मौत

सदर थानाक्षेत्र के गुलाबाग गुडा चौक के पास सोमवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचल मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
पूर्णिया पूर्व. सदर थानाक्षेत्र के गुलाबाग गुडा चौक के पास सोमवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचल मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक हरि रजक(32) भोगा करियात पंचायत के वार्ड नंबर 6 के पंच बताये जाते हैं. हरि घर से बाइक पर सवार होकर गुलाबबाग किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर जीरोमाइल से पूर्णिया की तरफ जा रहा था .मोटरसाइकिल सवार वीरपुर होते हुए गुलाबबाग की तरफ जा रहे थे. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. वही घटना की जानकारी पाकर सदर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




