वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर घायल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 Jul 2025 6:19 PM

विज्ञापन

प्रखंड के लक्ष्मीपुर बरुणेश्वर नहर पर सोमवार को साढ़े 12 बजे दिन में अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड के लक्ष्मीपुर बरुणेश्वर नहर पर सोमवार को साढ़े 12 बजे दिन में अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी युवक को पीएचसी बड़हरा कोठी लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार नाथपुर पंचायत के वार्ड नौ उदित ग्राम निवासी बबलू हेम्ब्रम उम्र 30 वर्ष पिता जीतन हेम्ब्रम अपने घर से पंप सेट मशीन के लिए तेल लेने मोटरसाइकिल से निकला था. लक्ष्मीपुर बरूणेश्वर नहर पर एक अज्ञात चार पहिया गाड़ी ठोकर मार फरार हो गया. घायल युवक को सड़क पर जख्मी कराहता देख स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस के लिए कॉल किया गया. मौके पर एम्बुलेंस के पहुंचते ही परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को बड़हराकोठी सीएचसी लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन