असंतोषजनक प्रगति की वजह से बनमनखी शिविर प्रभारी का वेतन स्थगित

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
असंतोषजनक प्रगति की वजह से बनमनखी शिविर प्रभारी का वेतन स्थगित

अपर समाहर्त्ता ने की सभी अंचलों में चल रहे विशेष सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा

विज्ञापन

अपर समाहर्त्ता ने की सभी अंचलों में चल रहे विशेष सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा पूर्णिया. अपर समाहर्त्ता-सह-बन्दोबस्त पदाधिकारी रवि राकेश ने जिले के 14 अंचलों में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में विशेष सर्वेक्षण के प्रथम चरण के अंचल बनमनखी में चल रहें कार्यों में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं पाये जाने के कारण असंतोष प्रकट किया गया.इसे गंभीरता से लेते हुए अपर समाहर्ता ने अंचल बनमनखी के शिविर प्रभारी का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश देते हुए कहा कि माह अप्रैल के अंत तक बनमनखी अंचल अंतर्गत राजस्व ग्राम जियनगंज एवं कचहरी बलुआ का खानापुरी कार्य का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें.विशेष सर्वेक्षण के द्वितीय चरण के शेष 13 अंचलों में चल रहे सर्वेक्षण कार्य को निदेशालय बिहार, पटना के पत्र संख्या 5966 के अनुसार निर्धारित समयावधि के अंतर्गत कार्य पूरा करने का निदेश दिया गया.साथ हीं साथ द्वितीय चरण के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित अंचल जलालगढ़ में विभाग द्वारा तैयार किये गये रोड मैप के अनुसार कार्य संपन्न कराने का निदेश दिया गया.इसी क्रम में हवाई सर्वेक्षण एजेंसी को निदेश दिया गया कि जिला में उपलब्ध तीन ईटीएस मशीन के स्थान पर यथाशीघ्र 10 ईटीएस मशीन उपलब्ध करायी जाए ताकि त्वरित गति से विशेष सर्वेक्षण कार्य ससमय पूरा किया जा सके.बैठक में सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय), सभी 14 अंचल के शिविर प्रभारी/कानूनगों तथा प्रधान सहायक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन