बबलू भगत जिला व वैश खान बने नगर सांसद प्रतिनिधिप्रतिनिधि

Updated at : 03 Apr 2026 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
बबलू भगत जिला व वैश खान बने नगर सांसद प्रतिनिधिप्रतिनिधि

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सांसद प्रतिनिधि के पद पर अब दो नये चेहरे दिखेंगे. निर्मल कुमार उर्फ बबलू भगत जिला सांसद प्रतिनिधि और वैश खान नगर सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए गये हैं. सांसद पप्पू यादव ने पूर्व में मनोनीत जिला सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम मुखिया एवं पूर्णिया सांसद प्रतिनिधि दिवाकर चौधरी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां प्राप्त होने के कारण श्री भगत एवं श्री खान को नई जिम्मेदारी सौंपी है. गौरतलब है कि निर्मल कुमार उर्फ बबलू भगत एवं वैश खान लंबे अर्से से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में समाजसेवा एवं राजनीति में सक्रिय रहे हैं. श्री भगत पंचायत चुनाव के पहले चरण से ही कई-कई बार मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुए जबकि वैश खान तीन-तीन दफे वार्ड काउंसलर निर्वाचित हुए. राजनीति के क्षेत्र में रहते हुए श्री भगत एवं श्री खान ने समाजसेवी के रुप में अपनी अलग पहचान बनायी है. जिला सांसद प्रतिनिधि पद पर नियुक्त किए जाने पर श्री भगत एवं नगर सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर श्री खान को समाज के गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. याद रहे कि पूर्व जिला सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जवाबदेही मिली है जबकि दिवाकर चौधरी को कांग्रेस प्रदेश कमेटी में मनोनीत किया गया है.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन