जल संरक्षण को लेकर मध्य विद्यालय बभनचक्का में जागरूकता अभियान
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Sep 2025 7:42 PM
भवानीपुर
भवानीपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय बभनचक्का में सितंबर माह के विशेष अभियान के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय परिवार एवं इको क्लब की टीम के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने जल संरक्षण से जुड़ी आकर्षक एवं संदेशपूर्ण चित्रकला प्रस्तुत की. प्रधानाध्यापिका चंचल कुमारी एवं शिक्षक नरुत्तम कुमार के नेतृत्व में इको क्लब के छात्रों ने जल संरक्षण रैली निकाली .प्रधानाध्यापिका चंचल कुमारी, इको क्लब के नोडल शिक्षिका रानी कुमारी ने भी ग्रामीणों को पानी बचाने का संकल्प दिलाया . इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुमार मंडल, रणविजय कुमार, सतीश कुमार यादव, रूपेश कुमार ,अनुज कुमार राम, रमन कुमार सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










