पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘आविष्कार हैकाथॉन 2026’ का आगाज

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्राचार्य एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में तीन दिवसीय आविष्कार हैकाथॉन 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें छात्र कोडिंग और तकनीकी नवाचार का प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

पूर्णिया : पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सिनेप्से सोसाइटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘आविष्कार हैकाथॉन 2026’ का शुभारंभ हुआ. आयोजन 13 अगस्त तक चलेगा. इसमें विद्यार्थियों को कोडिंग, प्रोग्रामिंग, समस्या समाधान और तकनीकी नवाचार से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है.

हैकाथॉन के दौरान विद्यार्थियों के लिए ब्लाइंड कोडिंग, डिबगिंग चुनौती, रिवर्स कोडिंग, सी प्रोग्रामिंग, पाइथन, वेब विकास और खेल आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, प्रोग्रामिंग कौशल, रचनात्मकता, टीम भावना और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है.

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य सह संरक्षक प्रो. डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. कार्यक्रम के संकाय समन्वयक सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. राजू कुमार हैं.

शुभारंभ के अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. प्रतिभागियों ने विभिन्न तकनीकी चुनौतियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया. आयोजन विद्यार्थियों को तकनीक के माध्यम से वास्तविक समस्याओं के समाधान की दिशा में सोचने और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में अपने कौशल को निखारने का मंच प्रदान कर रहा है.

आयोजन के आगामी दिनों में भी विभिन्न तकनीकी एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इनमें विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.


विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन