दुष्कर्म के फरार आरोपित के घर पुलिस ने लगाया इश्तेहार

दुष्कर्म के फरार चल रहे एक आरोपित के घर भवानीपुर पुलिस ने सोमवार को इश्तेहार लगाया .
भवानीपुर . दुष्कर्म के फरार चल रहे एक आरोपित के घर भवानीपुर पुलिस ने सोमवार को इश्तेहार लगाया . भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में भवानीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की . भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि भवानीपुर थाना कांड संख्यां 124/24 के अभियुक्त छोटी भंसार निवासी मो अब्दुल माजिद के घर कोर्ट से निर्गत इश्तेहार लगाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 23 मई को अब्दुल माजिद ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था . थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि वह जल्द सरेंडर नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की जप्ती की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




